छत्तीसगढ़

CG : धान शॉर्टेज और गबन मामले में बड़ी कार्रवाई,

मुंगेली। धान शॉर्टेज और गबन मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. तरवरपुर धान खरीदी केंद्र प्रभारी भूपेंद्र बंजारा के खिलाफ फास्टरपुर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. वहीं सहकारी समिति छटन और धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ भी 48 लाख रुपये गबन के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है.

धान शॉर्टेज मामले में तरवरपुर धान खरीदी केंद्र प्रभारी के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी (अमानत में खयानत) के धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई 20 लाख रुपये से अधिक के 650 क्विंटल धान की कमी पाए जाने के बाद की गई है. सेवा सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक, प्रबधंक और सहकारिता विस्तार अधिकारी की संयुक्त टीम ने भौतिक सत्यापन किया. जिसमें 650 क्विंटल धान की कमी पाई गई.

छटन में भी 48 लाख रुपये गबन मामले में एफआईआर

वहीं सहकारी समिति छटन के प्रबंधक पवन यादव और धान खरीदी प्रभारी चंद्रप्रकाश अंचल के विरुद्ध भी फास्टरपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. यह कार्रवाई 48 लाख 61 हजार रुपये के गबन और अनियमितता को लेकर हुई है. जिसमें वर्ष 2022-23 बारदाना गबन – 1501747.87, 22-23 खाद में गबन- 1501010 और 23-24 खाद में गबन 1792505, 23-24 बीज में गबन 65820 रुपये है. इस प्रकार कुल 48 लाख 61 हजार 82 रुपये गबन की पुष्टि होने पर जांच समिति के प्रतिवेदन के अनुसार यह कार्रवाई की है. यह पूरा मामला खाली बारदाने की राशि, खाद और बीज की राशि गबन करने को लेकर था. यही वजह है कि अमानत में खयानत, गबन और धोखाधड़ी के धाराओं के तहत फास्टपुर थाने में मामला दर्ज हुआ है.

धान गबन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा – ARCS

इन दोनों प्रकरण को लेकर जानकारी देते हुए सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त हितेश कुमार श्रीवास ने लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर बड़े पैमाने पर धान उपार्जन केंद्रों में धान शॉर्टेज की आशंका को लेकर भौतिक सत्यापन कराई जा रही है. इस दौरान जहां भी धान गबन और धोखाधड़ी की पुष्टि हो रही है. वहां एफआईआर दर्ज कराई जा रही है और ऐसे मामले में संलिप्त किसी भी दोषी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला अस्पताल जाने वाली सड़क हो गई बदहाल, मरीजों की बढ़ी मुश्किल …

राजनांदगांव : जिला अस्पताल जाने वाली सड़क हो गई बदहाल, मरीजों की बढ़ी मुश्किल …

राजनांदगांव | जिला अस्पताल पहुंचने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से गड्ढों और उखड़ी हुई…

48 seconds ago
राजनांदगांव : नालों की सफाई के बाद सड़क किनारे पड़ा मलबा …

राजनांदगांव : नालों की सफाई के बाद सड़क किनारे पड़ा मलबा …

राजनांदगांव | नालों की सफाई के बाद निकाला गया मलबा कई दिनों से सड़क किनारे…

3 minutes ago
राजनांदगांव : थमी बारिश तो उमस बढ़ी, इधर रोपाई में तेजी …

राजनांदगांव : थमी बारिश तो उमस बढ़ी, इधर रोपाई में तेजी …

राजनांदगांव l जुलाई के शुरुआती दिनों में हुई तेज बारिश के बाद बादल छंट गए…

5 minutes ago
राजनांदगांव : सत्र शुरू: शिक्षकों की हड़ताल से स्कूलों में पढ़ाई होगी प्रभावित …

राजनांदगांव : सत्र शुरू: शिक्षकों की हड़ताल से स्कूलों में पढ़ाई होगी प्रभावित …

राजनांदगांव l शिक्षा सत्र की शुरूआत में शिक्षकों की हड़ताल से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित…

7 minutes ago
CG : न्यायधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रतनपुर के ढाबे में चाकू की नोक पर लूट …

CG : न्यायधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रतनपुर के ढाबे में चाकू की नोक पर लूट …

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौंसले बुलद है. रतनपुर में नेशनल हाइवे स्थित गहलोत…

25 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

29 minutes ago