छत्तीसगढ़

CG : नदी में बुजुर्ग की लाश मिली, डूबने से मौत की आशंका

नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक नहाने के नाम से घर से निकला, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। इसके बाद सुबह उसकी पानी में तैरती लाश मिली। घटना तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सलिहारी गांव का रहने वाला चतुर सिंह 62 साल कल दोपहर केलो नदी में नहाने के नाम से घर से निकला। इसके बाद शाम ढलने लगी, लेकिन वह घर नहीं लौटा। ऐसे में उसके परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस तत्काल नदी के पास पहुंची और उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं नदी के पास चतुर सिंह के कपड़े मिले। इससे पानी में डूबने की आशंका जतायी गई। रात में उसका कुछ पता नहीं चलने पर आज सुबह फिर से नदी के पास खोजबीन शुरू की गई। ऐसे में चतुर सिंह की लाश आईटीआई कसडोल के पीछे पानी के उपर देखी गई। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने नवागढ़ विकासखंड का किया व्यापक मैदानी दौरा …

CG : कलेक्टर ने नवागढ़ विकासखंड का किया व्यापक मैदानी दौरा …

बेमेतरा । जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता…

10 seconds ago
CG : जिले की औसत वर्षा 294.7 मि.मी….

CG : जिले की औसत वर्षा 294.7 मि.मी….

गरियाबंद । चालू मानसून सत्र में एक जून से 16 जुलाई 2026 तक जिले की…

2 minutes ago
CG : 2200 करोड़ के बकाये पर आज विधानसभा घेरेंगे JJM ठेकेदार…

CG : 2200 करोड़ के बकाये पर आज विधानसभा घेरेंगे JJM ठेकेदार…

रायपुर । जल जीवन मिशन (JJM) के तहत दो वर्षों से बकाया भुगतान नहीं मिलने…

4 minutes ago
CG : ग्राम बोंदा के शासकीय कोटवारी भूमि में फ्लाईएश के भराव के संबंध में खनिज विभाग ने दी जानकारी…

CG : ग्राम बोंदा के शासकीय कोटवारी भूमि में फ्लाईएश के भराव के संबंध में खनिज विभाग ने दी जानकारी…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के ग्राम बोंदा के शासकीय कोटवारी भूमि में कर दिया गया सैकड़ो…

7 minutes ago
CG : विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जल संरक्षण महाअभियान पर नवागढ़ में सरपंचों का प्रशिक्षण सम्पन्न …

CG : विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जल संरक्षण महाअभियान पर नवागढ़ में सरपंचों का प्रशिक्षण सम्पन्न …

बेमेतरा । विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जल संरक्षण महाअभियान को…

9 minutes ago
CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू …

CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू …

बेमेतरा । भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास…

12 minutes ago