छत्तीसगढ़

CG : नर कंकाल मिलने से कोरबा में फैली सनसनी …

कोरबा। रजगामार इलाके में एक पेड़ से लटका नर कंकाल मिला है। इसकी पहचान दरगा निवासी मान सिंह (45) के रूप में हुई है, जो मार्च माह से लापता थे। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों और सामान के आधार पर उनकी शिनाख्त की। बुधवार को ग्रामीणों ने सुआपहाड़ जंगल में कंकाल लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यह कंकाल पहाड़ पर लगभग 25 किलोमीटर ऊपर घने जंगल में मिला था।

परिजनों ने बताया कि मान सिंह खेती-किसानी का काम करते थे और होली के बाद से अचानक लापता हो गए थे। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने रजगामार चौकी में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कंकाल को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। चौकी प्रभारी विनोद सिंह के अनुसार, यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

9 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

10 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

10 hours ago