छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार 2026 : 14 मई को कस्तुरा में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

15 गांवों के ग्रामीण रख सकेंगे अपनी समस्याएं और मांगें
शासन की योजनाओं की जानकारी के साथ समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन निरंतर जारी है। इसी क्रम में 14 मई 2026 को दुलदुला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कस्तुरा में शिविर आयोजित किया जाएगा।
    इस शिविर में कस्तुरा, चांपाटोली, बरपानी, जामपानी, जामटोली, विपतपुर, बंगुरकेला, कोरना, छेरडांड, लोरो, रायडीह, झरगांव, बम्हनी, पतराटोली और दुलदुला सहित 15 गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।


    सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में आवेदन प्रस्तुत करेंगे, जिनका त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा। 
    जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के निर्धारित शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। यह अभियान प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रहा है।

kgnews

Recent Posts

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

29 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

29 minutes ago
‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति

‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति

रायपुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित 'चिरायु' दल दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों…

39 minutes ago
सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर  राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के चहुंमुखी विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के…

39 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर…

59 minutes ago