CG : नाबालिग युवक द्वारा बिना नंबर प्लेट की तेज आवाज वाली मोटर सायकल से स्टंटबाजी कीया…

धमतरी। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन एवं स्टंटबाजी पर रोक लगाने एसपी. धमतरी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत थाना भखारा पुलिस द्वारा दिनांक 08/08/2025 को एक बड़ी कार्यवाही की गई। भखारा थाने के सामने रायपुर-धमतरी मुख्य मार्ग पर एक नाबालिग युवक द्वारा बिना नंबर प्लेट की तेज आवाज वाली मोटर सायकल (बजाज NS-160, BS-3) से स्टंटबाजी की जा रही थी। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए वाहन को जप्त किया गया एवं पंचनामा तैयार किया गया। बाईक चालक विधि से संघर्षरत बालक होने से उनका नाम पता उजागर नही किया गया है।

अभिभावक द्वारा यह जानते हुए भी कि उनका पुत्र नाबालिग है, उसे बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन चलाने दिया गया। साथ ही वाहन से तेज ध्वनि एवं स्टंटबाजी की जा रही थी जिससे आमजन की सुरक्षा व शांति भंग हो रही थी। इस कृत्य में मोटर व्हीकल एक्ट की निम्न गंभीर धाराओं का उल्लंघन पाया गया। भखारा पुलिस द्वारा उक्त धाराओं के तहत वाहन मालिक (अभिभावक) के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर प्रकरण को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस ने की अपील – नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी अत्यंत घातक हो सकता है।

kgnews

Recent Posts

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

 जबलपुर  मप्र हाई कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित दलबदल…

40 minutes ago
पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…

1 hour ago
कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

11 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

11 hours ago