दुर्ग। भिलाई के चौहान स्टेट के चौथी मजिल से गिरकर नारियल पानी बेचने वाले एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है. वहीं मृतक के पिता ने बिल्डिंग का सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियो को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम विनय गुप्ता (उम्र 25 साल) था जो बीती रात सुपेला स्थित चौहान स्टेट बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर गया हुआ था। इसके बाद उसकी लाश लिफ्ट एरिया के नीचेमिली।
जिस लिफ्ट एरिया में विनय की लाश मिली है, उसके चौथी मंजिल पर गेट खराब है। आशंका जताई जा रही है कि लिफ्ट के अंदर प्रवेश करने के दौरान वह चौथी मंजिल से सीधे नीचे आ गिरा होगा। बता दें कि सुपेला थाना पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंप दिया गया है। दुकान संचालकों का कहना है कि चौथे फ्लोर पर अक्सर लोग शराब पीने पहुंच जाते थे। पुलिस के अनुसार हादसे के समय युवक नशे में था।
रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब…
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया…
बालोद. जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं. करहीभदर गांव में दो नकाबपोश चोरों ने…
रायपुर। नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में प्रदर्शन के बाद भी मुख्य आरोपियों…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान और सुरक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
रायपुर । राजधानी रायपुर में सराफा से लगे मोहल्लों नया पारा,डबरी, गोल बाज़ार,पेटी लाइन, चूड़ी…