छत्तीसगढ़

CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित ‘प्रथम छत्तीसगढ़ सीनियर राज्य स्तरीय मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता’ का रंगारंग समापन हुआ। इस रोमांचक टूर्नामेंट में जांजगीर-चांपा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में दुर्ग की मजबूत टीम को 25-21 के स्कोर से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, राजनांदगांव और गरियाबंद की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

समापन समारोह छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी अकरम खान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि में सैयद राजा, उमेश ठाकुर, श्रेयांश जैन , अनील सिंह,एस मोहन राव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित मजूमदार उपस्थित थे।

कार्यक्रम में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, रायपुर जिला संघ के सचिव अनूप यदु एवं एनएफआई ऑब्जर्वर पवन पटले की विशेष उपस्थिति रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रदेश के विभिन्न जिला संघों के पदाधिकारियों ने सक्रिय योगदान दिया, जिनमें दुर्ग जिला सचिव मोहनराव, धमतरी जिला सचिव गोपाल साहू, सरगुजा जिला सचिव रजत सिंह, सूरजपुर जिला सचिव राहुल सिंह, जशपुर जिला सचिव खुशबू गुप्ता, कोरबा जिला अध्यक्ष खुशबू राठौर, बलौदा बाजार-भाटापारा से संदीप वर्मा, राजनांदगांव से ऋषि मेश्राम, गरियाबंद से अनिल सिंह, शक्ति से चंद्र प्रकाश तिवारी, रायगढ़ से अभिषेक गुप्ता, कांकेर से सुनील सिंह और मुंगेली से स्वप्निल चुनेकर प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी इमरान खान, प्रशांत जेकब और अन्य जिलों के अध्यक्ष व सचिवों ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

16 जिलों के 250 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ एवं नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 16 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। राउंड-रॉबिन लीग फॉर्मेट में कुल 24 लीग मैच, 4 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और ऑफिशियल शामिल हुए।

राष्ट्रीय टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू
नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और आगामी ‘तीसरी राष्ट्रीय सीनियर मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता’ के लिए छत्तीसगढ़ की एक मजबूत टीम तैयार करने पर जोर दिया। एसोसिएशन के महासचिव राजेश राठौर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर 8 पुरुष और 8 महिला खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया जाएगा। कैंप के पश्चात अंतिम 12 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा। समापन समारोह में रायपुर जिला सचिव अनूप यदु ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

सुदूर जिलों के खिलाड़ियों का दम
इस प्रतियोगिता में केवल बड़े जिलों ने ही नहीं, बल्कि कांकेर और सरगुजा जैसे दूर-दराज के जिलों के खिलाड़ियों ने भी अपने खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया और अपना दम दिखाया।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

7 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

8 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

8 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

8 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

8 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

8 hours ago