छत्तीसगढ़

CG : पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 30 जून तक ई-केवाईसी और रिकॉर्ड अपडेट करने का लक्ष्य …

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है।श्रम विभाग द्वारा इस अभियान को 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। सभी पात्र श्रमिक समय-सीमा के भीतर अपना सुधार कार्य अवश्य करा लें। अधिक जानकारी के लिए श्रम विभाग के कार्यालय या जनपद पंचायत के श्रम संसाधन केंद्र से सम्पर्क कर सकते हैं।

इसके तहत आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया प्रारंभ करने से पहले, सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के विवरण का आधार कार्ड के अभिलेखों के अनुसार सत्यापन और संशोधन किया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी ) के माध्यम से संचालित होगी।इस संशोधन प्रक्रिया के तहत पंजीकृत श्रमिकों को अपने मूल आधार कार्ड के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में उपस्थित होना होगा। वहाँ संचालक (वीएलईं ऑपरेटर ) द्वारा श्रमिक की पहचान का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और पोर्टल के रजिस्ट्रेशन अपडेशन मॉडयूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

संशोधन के लिए आधार कार्ड की स्पष्ट प्रति और श्रमिक का सहमति पत्र होना अनिवार्य है।

सत्यापन में ई-साइन और मोबाइल ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। श्रमिक की लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी। आवेदन सबमिट होने पर मिले आवेदन क्रमांक से इसे ट्रैक किया जा सकेगा।

kgnews

Recent Posts

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

2 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

3 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

3 hours ago
एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

भोपाल मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा संचालित अंशदायी कैशलेस…

4 hours ago