छत्तीसगढ़

CG : पटवारी ने किया आपराधिक कार्य, मामले में एक की हुई गिरफ्तारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में किसान से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. जहां आरोपियों के साथ सांठगांठ कर पटवारी ने फर्जी तरीके से जमीन का नमांतरण किया और नेट आईडी में कूट रचित कर बैंक से 22 लाख रुपये का लोन लिया. मामले की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

प्रार्थी नम्मू लाल पटेल निवासी देवरानी गांव बिर्रा थाना ने 17 जनवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पास 2.5 एकड़ भूमि खेत है. जिसको आरोपी परमानंद कर्ष निवासी पवनी बिलाईगढ़ और उसके साथियों के साथ संबंधित तत्कालिक हल्का पटवारी ने सांठगांठ कर फर्जी तरीके से जमीन का नमांतरण किया. इतना ही नहीं नेट आईडी में 2.5 एकड़ जमीन को लगभग 12 एकड़ जमीन बनाकर बी-1 और अन्य दस्तावेज से कूट रचित कर फर्जी दस्तावेज तैयार किया और एचडीएफसी बैंक राजिम जिला गरियाबंद से 22 लाख रुपये का लोन लिया है. इस मामले में पुलिस ने धारा 420,467,468,471 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है.

धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता से लेते हुए बिर्रा पुलिस ने आरोपी परमानंद कर्ष निवासी पवनी बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ को उसके सकुनत से पकड़ा. जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिए है. मामले में फरार अन्य आरोपियों की पुलिस पतासाजी कर रही है.

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

3 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

4 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

4 hours ago