छत्तीसगढ़

CG : पति ने अपने पास रखा मोबाइल, तो पत्नी ने लगा ली फांसी

भिलाई सुपेला थाना इलाके में एक महिला ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि उसके पति ने मोबाइल छीन कर रख लिया था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा। सुपेला पुलिस के मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि पांच रास्ता सुपेला में किसी महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

रचना के पति भूपेन्द्र साहू बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। 5 साल की दोनों की एक बेटी भी है। शुक्रवार दोपहर को उसने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। घर में केवल मां, भाभी और उनके बच्चे थे। करीब 4 घंटे बाद शाम 7 बजे घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है। जब भूपेंद्र घर पहुंचा तो उसके सामने पत्नी रचना का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था।

kgnews

Recent Posts

CG : रायगढ़ रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चोरी, GRP ने जांच शुरू की …

CG : रायगढ़ रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चोरी, GRP ने जांच शुरू की …

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन और एक एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने…

46 seconds ago
CG : नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद …

CG : नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद …

धमतरी। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त, सुनियोजित एवं प्रभावी…

12 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे, 2 की मौत …

CG : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे, 2 की मौत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार का…

16 minutes ago
CG : डंगनिया 10 लाख की लूट मामले में रायपुर पुलिस को मिली सफलता …

CG : डंगनिया 10 लाख की लूट मामले में रायपुर पुलिस को मिली सफलता …

रायपुर। शनिवार को डंगनिया में हुई 10 लाख नगद लूट का पुलिस ने खुलासा कर…

27 minutes ago
सिंहस्थ : 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी

सिंहस्थ : 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी

सिंहस्थ : 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी सिंहस्थ के लिए…

43 minutes ago
CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से लटोरी तहसील में स्थापित हुआ वाटर फिल्टर …

CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से लटोरी तहसील में स्थापित हुआ वाटर फिल्टर …

आमजन को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा  रायपुर : प्रदेश में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं…

48 minutes ago