बिलासपुर । पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। पत्नी का शव खेत के मेड में पड़ा मिला, जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान अमित इंदुआ (29) पिता संतोष इंदुआ और उसकी पत्नी अंजू इंदुआ (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार की रात नवरात्रि घूमने के लिए निकले थे। लौटने के बाद बच्चों को सुलाकर घर से बाहर चले गए। सुबह खेत में पत्नी की लाश और पास के पेड़ पर पति का शव फंदे पर लटका मिला।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अमित शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। पुलिस को यह भी आशंका है कि अंजू ने जहर खा लिया होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस पूरे मामले में SSP रजनेश सिंह ने बताया कि 6-7 दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बुधवार सुबह दोनों की लाश मिली है। मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…