CG : पत्नी के ट्रांसफर का किया विरोध पति ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से किया अभद्र व्यवहार…

बलौदाबाजार, जिले के कसडोल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद ध्रुव को कार्यालय में घुसकर धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षक नेता सुशील साहू अपनी पत्नी के युक्तियुक्तकरण के तहत हुए स्थानांतरण से नाराज़ होकर तमतमाते हुए देखे जा सकते हैं और श्देख लेनेश् की धमकी देते सुने जा रहे हैं। यह वीडियो भले ही एक माह पुराना हो लेकिन इस पर अब प्रशासन ने संज्ञान लिया है और आज दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने एकल शिक्षक और शिक्षकविहीन विद्यालयों में बच्चों की संख्या के आधार पर युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की थी। इस प्रक्रिया के तहत कई शिक्षक.शिक्षिकाएं अतिशेष घोषित किए गए जिन्हें ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय चयन का विकल्प दिया गया। इसी प्रक्रिया में प्राथमिक शाला अमलीडीह में पदस्थ शिक्षिका विनीता साहू का स्थानांतरण प्राथमिक शाला वीरनारायणपुर किया गया।

इस निर्णय से नाराज़ उनके पति सुशील साहूए जो स्वयं कर्मचारी नेता हैं अपने कुछ साथियों के साथ बीईओ कार्यालय पहुंचे और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद ध्रुव से अभद्रता करते हुए उन्हें धमकाने लगे। इस घटना की शिकायत बीईओ अरविंद ध्रुव ने जिला शिक्षा अधिकारी से की थी। शिकायत के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दो विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों राजेंद्र टंडन और नरेंद्र वर्मा को जांच समिति का सदस्य नियुक्त किया है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और धमकी देने वाले शिक्षक नेता पर प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है। यह भविष्य की कार्यवाही का विषय होगा।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

2 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

2 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

2 hours ago