CG : पर्यटन स्थल आग की चपेट में, अफरा-तफरी मची, देखें मंजर …

सरगुजा: मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट में बीते शुक्रवार की देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग ने देखते ही देखते आसपास बनी झोपड़ीनुमा दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में अधिकांश दुकानें जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और तत्काल प्रशासन को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकानें जलती हुई दिख रही हैं।

गौरतलब है कि इस आगजनी की घटना से छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से सहायता और मुआवजे की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

4 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

4 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

4 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

4 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

4 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

5 hours ago