छत्तीसगढ़

CG : पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रशिक्षणार्थियों को दिये गये प्रमाण-पत्र

दंतेवाड़ा कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केन्द्र द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रंथालय दन्तेवाड़ा में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, रायपुर (एमएसएमई) एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के तत्वाधान में किया गया था। कार्यक्रम में एमएसएमई रायपुर के सहायक निर्देशक अरविन्द तिवारी द्वारा परंपरागत कारीगरों एवं शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा योजना के संबंध में आवेदन करने, प्रशिक्षण प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं आधुनिक औजार, टूलकिट प्रदान करने व वित्तीय सहायता प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उनके द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रथम बैच के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। उक्त कार्यशाला में लगभग 200 हितग्राहियों ने भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जसबीर नेगी, सहायक जन शिक्षण संस्थान के अधिकारी, कामनी पटनायक, लाइवलीहुड प्राचार्य, कृतेश हिरवानी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, फिलीप तिग्गा सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी, जिले के पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े कारीगरों/शिल्पकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

3 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

4 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

4 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

4 hours ago