छत्तीसगढ़

CG : पूर्व सरपंच गिरफ्तार, फरार हो गया था पत्नी की हत्या कर …

दंतेवाड़ा। जिले में महिला की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि पति ही निकला। आरोपी ने पत्नी के धड़ से सिर अलग कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे धर-दबोचा गया। पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-3, कतियाररास में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। SP चंद्र मोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर ASP रामकुमार बर्मन, ASP जितेन्द्र खुंटे, एसडीओपी दंतेवाड़ा अविनाश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस गंभीर प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

23 जुलाई की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 03, कतियाररास स्थित लक्ष्मण कुंजाम के मकान से तेज दुर्गंध आ रही थी। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण पुलिस पीछे के हिस्से से परिसर में पहुंची। आंगन में एक महिला की लाश क्षत-विक्षत व सड़ी-गली अवस्था में थी। शव का सिर धड़ से अलग था और कीड़े लग चुके थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल क्राइम सीन यूनिट व डॉग स्क्वाड की सहायता ली गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतिका की पहचान झुनकी कुंजाम (35 वर्ष), पति लक्ष्मण कुंजाम निवासी बुरूंगपाल थाना बोधघाट जिला बस्तर के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मृतिका व उसके पति लक्ष्मण कुंजाम के बीच आए दिन विवाद होता था। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। पुलिस को संदेह होने पर मृतिका के पति की तलाश शुरू की गई। गोंदपाल क्षेत्र से घेराबंदी कर लक्ष्मण कुंजाम को गिरफ्तार किया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों की बीमा के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों की बीमा के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि…

2 minutes ago
CG : 24 घंटे में मिला आय प्रमाण-पत्र, सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित सुविधा …

CG : 24 घंटे में मिला आय प्रमाण-पत्र, सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित सुविधा …

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों तक…

3 minutes ago
CG : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

CG : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा…

4 minutes ago
CG : सुकमा के स्कूलों में किताबों का संकट, 38 हजार से ज्यादा छात्रों की पढ़ाई प्रभावित …

CG : सुकमा के स्कूलों में किताबों का संकट, 38 हजार से ज्यादा छात्रों की पढ़ाई प्रभावित …

सुकमा । नए शिक्षा सत्र की शुरुआत भले ही उत्साह और बड़े वादों के साथ…

15 minutes ago
CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे…

16 minutes ago
CG : सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति

CG : सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति "आप…

21 minutes ago