छत्तीसगढ़

CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

पेंड्रा। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई. हादसे में युवक का शरीर कई हिस्सों में कटकर अलग हो गया. उसके अंग रेलवे ट्रैक पर करीब 100 मीटर के दायरे में फैल गए. मौके पर पहुंची जीआरपी ने बोरी में शव को भरा.​जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने मेन लाइन पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन प्रबंधन को दी. जीआरपी पेंड्रारोड की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. मुआयना करने के बाद शव के हिस्सों को ट्रैक से हटवाया. पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. तलाशी के दौरान ऐसा कोई भी दस्तावेज, मोबाइल या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसका नाम-पता मालूम हो सके. मृतक युवक केवल नीले रंग की जींस पहने हुए है. जीआरपी ने आसपास के ग्रामीणों और आम जनता से अपील की है कि अगर इस हुलिये का कोई भी व्यक्ति लापता हो, तो तुरंत सूचित करें. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

kgnews

Recent Posts

बिलासपुर में केंद्रीय टीम ने वीबी-जीरामजी योजना और जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

बिलासपुर में केंद्रीय टीम ने वीबी-जीरामजी योजना और जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

बिलासपुर. भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) पवनेश कुमार शर्मा और अवर सचिव राहुल कुमार…

30 minutes ago
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी हलचल, प्रशासन के सामने 5 बड़ी चुनौतियां

भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी हलचल, प्रशासन के सामने 5 बड़ी चुनौतियां

धार   इं प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा…

36 minutes ago
मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वावलंबन…

37 minutes ago
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन…

44 minutes ago
आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा :…

50 minutes ago
रतलाम में पुलिस विभाग में बड़ा प्रमोशन, 26 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, 4 निरीक्षक बने DSP

रतलाम में पुलिस विभाग में बड़ा प्रमोशन, 26 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, 4 निरीक्षक बने DSP

 रतलाम लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के चार निरीक्षकों…

1 hour ago