छत्तीसगढ़

CG : पेन कार्ड बनाने के नाम पर किसान के साथ धोखाधड़ी

बिलासपुर ।  रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुडु लमनाझाल में रहने वाले रामायण दास किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वे अपनी पत्नी सावित्री बाई के साथ घर पर थे, तभी दो व्यक्ति वहां आए। उन्होंने मुफ्त में पेन कार्ड बना देने की बात कही। साथ ही युवकों ने पेन कार्ड बैंक लोन समेत अन्य काम आने की बात कही। पेन कार्ड का महत्व बताने पर रामायण दास पेन कार्ड बनवाने के लिए राजी हो गए।

लिया अंगूठे का निशान किया ठगी

युवकों ने उनसे आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी मांगी। इसके बाद थंब मशीन पर उनके अंगूठे का निशान लिया गया। अंगूठे का निशान लेने के बाद युवक जल्दी ही पेन कार्ड देने की बात कहते हुए चले गए। कुछ दिन बाद रामायण बैंक से रुपये निकलवाने के लिए गए तो पता चला कि खाते से दो हजार 950 रुपये निकाल लिए गए हैं।

सात हजार 900 रुपये निकाल लिए

कियोस्क सेंटर के संचालक ने पूछताछ की तो उन्होंने पेन कार्ड बनवाने के लिए आए युवकों के संबंध में जानकारी दी। तब कियोस्क सेंटर संचालक ने उन्हें धोखाधड़ी होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई का खाता चेक किया। इसमें से जालसाजों ने सात हजार 900 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

kgnews

Recent Posts

कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

डोंगरगढ़. राजनादगांव के सनसिटी क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार…

26 minutes ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

32 minutes ago
CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- आपातकाल में लोकतंत्र को कुचलने का किया गया प्रयास

CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- आपातकाल में लोकतंत्र को कुचलने का किया गया प्रयास

भोपाल  लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता…

32 minutes ago
CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…

60 minutes ago
इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 200 रुपये का नकली नोट चलाने की कोशिश…

1 hour ago
राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव । प्रदेशः भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह- कार्यालय प्रभारी राजेश‌ गुप्ता अग्रहरि ने देश…

1 hour ago