छत्तीसगढ़

CG : प्रदीप मिश्रा की कथा कल से कुरुद में, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

धमतरी। कथा वाचक पंड़ित श्री प्रदीप मिश्रा के श्री शिव महापुराण कथा वाचन के कार्यक्रम हेतु पुलिस द्वारा मार्ग व्यवस्था के लिए एडवाइजरी जारी की गई । 16.05.24 से 22.05.24 तक वृद्धि विहार भरदा चौक राजिम रोड़ कुरूद में कथा वाचक पंड़ित श्री प्रदीप मिश्रा जी के श्री शिव महापुराण कथन वाचन के दौरान ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज पुल से ग्राम भरदा चौक तक सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। भारी मालवाहक वाहनों के लिए निर्धारित किया गया वैकल्पिक मार्ग पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार दिनांक 16.05.24 से 22.05.24 तक कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले का कार्यक्रम नियत है। कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिनांक 16.05.24 से 22.05.24 तक को प्रातः 11:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज पूल से ग्राम भरदा चौक तक सभी प्रकार की वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 16.05.24 से 22.05.24 तक भारी वाहन के लिए राजिम कठोली से कुरूद धमतरी की ओर धमतरी कुरूद से राजिम की ओर एवं मगरलोड से कुरूद धमतरी की ओर एंव कुरूद धमतरी से मगरलोड की ओर आने जाने वाले सभी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। 01 ड्राईवर्सन रूट;-: > राजिम नवापारा कठोली से भारी बडी वाहन गोजी आलेखूटा कोडेबोड होकर धमतरी एंव रायपुर की ओर जावेगी । > धमतरी रायपुर की ओर से राजिम जाने वाले भारी वाहन कोडेबोड आलेखुटा गोजी होकर राजिम नवापारा की ओर जावेगी। > मगरलोड मेघा की ओर से आने वाले भारी वाहन गाडाडीह परखंदा सिरसिदा मौरीखुर्द होकर नारी गोजी की ओर से कुरूद रायपुर की ओर जावेगी । > राजिम मगरलोड की ओर से आने वाले भारी वाहन मोंहदी, सरगी, सोनेवारा, भोथा, बोरसी होते हुए सलोनी, जंवरगांव, मथुराडीह मोंड़ से भोयना होते धमतरी जायेगें। > राजिम नवापारा कठोली से होकर छोटी चारपहिया दोपहिया वाहन मौरीखुर्द से सिरीं परखंदा गाड़ाडीह होकर उमरदा से कुरूद कालेज होकर कुरूद धमतरी की ओर जावेगी। > धमतरी कुरूद की ओर से मगरलोड राजिम जाने हेतु कुरूद कालेज से होकर नहर मार्ग से होते हुये उमरदा से गाडाडीह परसवानी मेघा होकर राजिम नवापारा की ओर जावेगी। 02 पार्किंग व्यवस्था-: ➤ 01 महासमुंद राजिम, नवापारा की ओर आने वाले श्रद्धालुओं एंव व्हीआईपी के लिए पार्किंग व्यवस्था एवं रूट व्यवस्था नवापारा, कठोली, नारी, कुहकुहा, दहदहा की ओर आकर ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज पूल के बाये ओर में अपनी वाहन पार्क करेगें, एंव व्हीआईपी वाहन भारतमाला ओवरब्रीज के आगे 100 मीटर दाहिने ओर अपनी वाहन में पार्क करेगें, वापसी के दौरान भी उसी रूट में गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगें। > 02. गरियाबंद नगरी सिहावा मगरलोड की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं एंव व्हीआईपी के लिए पार्किंग व्यवस्था एंव रूट व्यवस्था मेघा परसवानी गाडाडीह से होकर भारतमाला ओवरब्रीज क्रांसिंग के पास इन्वेंचर स्कूल मोड़ के दाहिने ओर अपनी वाहन पार्क करेंगे, एंव व्हीआईपी वाहन इन्वेंचर स्कूल ड्रायर्वसन पांईंट से 100 मीटर आगे बांये ओर अपनी वाहन पार्क करेगें। वापसी के दौरान भी उसी रूट में गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगें। > 03. कांकेर, बालोद, दुर्ग, धमतरी की ओर आने वाले श्रद्धालुओं एंव व्हीआईपी के लिए पार्किंग व्यवस्था एवं रूट व्यवस्था कुरूद बायपास से सूर्य नमस्कार चौक, कृष्णा राईस मिल आकर बांये ओर अपने वाहन पार्क करेगें एंव व्हीआईपी कृष्णा मिल से आगे चरमुडिया मोड के पहले दाहिने ओर अपने वाहन पार्क करेगें वापसी के दौरान भी उसी रूट में गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम स्थल पहुचने हेतु निर्देश – > महासमुंद राजिम नवापारा से आने वाले श्रद्धालु एंव व्हीआईपी ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज ड्राप गेट से पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें। > गरियाबंद, नगरी, सिहावा, मगरलोड से आने वाले श्रद्धालु एंव व्हीआईपी ग्राम उमरदा भारतमाला ओवरब्रीज ड्राप गेट से पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें। > कांकेर बालोद दुर्ग धमतरी की ओर आने वाले श्रद्धालु एंव व्हीआईपी ग्राम चरमुडिया मोड़ ड्राप गेट से पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।

kgnews

Recent Posts

CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य सुश्री…

22 minutes ago
CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

27 minutes ago
CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले…

31 minutes ago
CG : कलेक्ट्रेट में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न …

CG : कलेक्ट्रेट में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों…

36 minutes ago
CM साय आज रहेंगे एक्शन मोड में, शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे, उच्च शिक्षा मंत्री की भी अहम बैठक

CM साय आज रहेंगे एक्शन मोड में, शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे, उच्च शिक्षा मंत्री की भी अहम बैठक

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…

37 minutes ago
राजनांदगांव : चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहन को किया गया जप्त …

राजनांदगांव : चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहन को किया गया जप्त …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

46 minutes ago