रतलाम मंडल की महिला TC ने रचा इतिहास, साल भर में बनाएं 6 हजार केस

इंदौर
 रतलाम मंडल का इंदौर रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशन है। स्टेशन से हर दिन 35 हजार से अधिक यात्रियों का आना जाना होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री बिना टिकट के रेल यात्रा करते हुए पकड़े जाते है। ऐसे यात्रियों पर कार्रवाई करने के लिए रेलवे ने सभी उप मुख्य टिकट इंस्पेक्टर (सीटीआइ) को प्रतिदिन का टारगेट दिया है।

पिछले वित्तीय वर्ष में रतलाम मंडल की महिला उप मुख्य टिकट इंस्पेक्टर में सबसे ज्यादा राजस्व इंदौर की डिप्टी (सीटीआई) अलका मिश्रा ने दिया है। अलका ने 12 माह में 6 हजार 357 केस बनाएं है, जिससे रेलवे को 33 लाख 99 हजार 585 रुपए का राजस्व मिला है। जिसके चलते रतलाम मंडल ने पहली बार महिला डिप्टी सीटीआई के रूप में अलका को अवार्ड देकर सम्मानित किया है।

इंदौर से प्रतिदिन 45 से अधिक ट्रेनों का आना-जाना होता है। जिसमें 35 हजार से अधिक रेल यात्री सफर करते है। कई बार यात्री बिना टिकट लिए ही प्लेटफार्म और ट्रेन में सवार हो जाते है। ऐसे यात्रियों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सीटीआइ की होती है। रतलाम मंडल में 13 टीसी और पांच महिला डिप्टी सीटीआई है।

जिसमें इंदौर में तीन महिला डिप्टी सीटीआई है। डिप्टी सीटीआई अलका मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुझे प्रतिदिन 12 हजार रुपए राजस्व वसूल करने का लक्ष्य मिला था। साल भर में 283 दिन काम किया। जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 3 हजार 807 सहित कुल 6 हजार 357 केस बनाएं है। जिससे 33 लाख 99 हजार 585 रुपए का राजस्व मिला। जिसके चलते रतलाम मंडल द्वारा पहली बार महिला डिप्टी सीटीआई श्रेणी में अवार्ड देकर सम्मानित किया है।

आरोप और दबाव भी सहन करना पड़ता है

प्लेटफार्म और ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान खासतौर पर महिला टीसी को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो आरपीएफ और जीआरपी की मदद लेना पड़ती है। डिप्टी सीटीआई मिश्रा ने बताया कि महिलाओं के हाेने के नाते काम में दिक्कत आती हैं। लेकिन अफसरों का सहयोग भी मिला है।

ट्रेन में टिकट जांच के दौरान यात्री राजनैतिक दबाव बनाते हैं, बहस करते हैं। कई बार ट्रेन में ही देख लेने की धमकी भी देते है। कई बार यहां वहां से फोन पर बात भी करवाते हैं। कई यात्री टिकट नहीं होने पर बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर भी मैसेज चला देते हैं। लेकिन हम बिना डर अपना काम करते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Female TC

Recent Posts

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…

25 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…

31 minutes ago
मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…

33 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

- छात्रावासों की सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश - बस्तर मुन्ने कार्यक्रम…

36 minutes ago
मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

- दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे गोल्डन ऑवर के भीतर घायल व्यक्ति को त्वरित…

38 minutes ago
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…

45 minutes ago