CG : प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट,

रायपुर । कई दिनों से रूठे बादल शनिवार-रविवार आधी रात के बाद से सुबह तक जमकर बरसे. वर्षा इतनी तेज हुई कि कई इलाकों में सुबह के समय जलभराव हो गया. बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली है.

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है. वहीं कुछ भागों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिले और सरगुजा संभाग के जिले संभावित हैं.

जानकारी के अनुसार रायपुर में रविवार रात एक बजे से तेज बारिश शुरू हुई जो दो बजे तक चलती रही. इसके बाद साढ़े तीन बजे से फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो कि रूक-रूककर सुबह पौने 9 बजे तक जारी रही. सुबह 7 से 8 बजे तक तेज बारिश हुई. सोमवार को भी राजधानी में बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार एक मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर पश्चिमी राजस्थान, चूरु, आर्या नगर, शाहजहांपुर, लखनऊ, पटना, दीघा उसके बाद पूर्व पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक द्रोणिका बिहार के मध्य भाग से उड़ीसा तक झारखंड होते हुए 0.9 किलोमीटर से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी उड़ीसा तट और आंध्र तट से दूर यमन के पास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से प्रदेश में 21 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की भी संभावना है.

kgnews

Recent Posts

नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राज्यमंत्री गौर

नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि…

20 minutes ago
उत्साह व उमंग के साथ आज से शुरू हुआ सिंधी मेला द्वारा आयोजित कुकिंग कंप्टीशन

उत्साह व उमंग के साथ आज से शुरू हुआ सिंधी मेला द्वारा आयोजित कुकिंग कंप्टीशन

भोपाल  सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से…

20 minutes ago
युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार…

25 minutes ago
भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

रायपुर कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते…

1 hour ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

भिंड मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई रविवार को भिंड के दौरे…

1 hour ago