CG : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि : किसानों के चेहरे में आई खुशी की लहर…

किसान हितैषी योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

रायपुर, विष्णु के सुशासन में किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने करने के लिए संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त का भुगतान किया गया। इससे जिले के किसानों के चेहरे में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। 

मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम धरमपुरा के किसान धनेश्वर बंजारा ने शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए कहा कि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 06 हजार रूपए मिलने से खेती-किसानी में आर्थिक रूप से मदद मिल जाती है। वे इस राशि का उपयोग खाद खरीदने, सिंचाई उपकरणों की मरम्मत सहित अन्य कृषि कार्यों में करेंगे।

उन्होंने इस किसान हितैषी योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित शासन-प्रशासन का आभार जताया है। इसी तरह धरमपुरा गॉव के ही किसान देवकुमार टोण्डे ने शासन की इस योजना की प्रशंसा की और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 20वीं किश्त की राशि किसानों के खाते में अंतरित की, इसमें जिले के 91 हजार 752 पात्र किसानों के खाते में 18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।

kgnews

Recent Posts

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर…

14 minutes ago
CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

17 minutes ago
MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…

21 minutes ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

23 minutes ago
बालाघाट में पत्नी का अनोखा एक्शन, शराबी पति को खंभे से बांधा; बोली- शराब छोड़ो, वरना यही होगा

बालाघाट में पत्नी का अनोखा एक्शन, शराबी पति को खंभे से बांधा; बोली- शराब छोड़ो, वरना यही होगा

बालाघाट  बालाघाट के बुढ़ी क्षेत्र में महिलाएं पिछले करीब 80 दिनों से शराब दुकान हटाने…

24 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

44 minutes ago