CG : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव प्रतिष्ठित हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार से सम्मानित …
रायपुर। सीएम साय ने कहा, घर वापसी अभियान के प्रमुख एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी को प्रतिष्ठित “हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार” से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिन्दू हृदय सम्राट श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव के आदर्शों एवं विरासत को आगे बढ़ाते हुए आप सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। यह सम्मान आपके समर्पण, सेवा भाव और सांस्कृतिक चेतना के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण सम्मान है।
आप निरंतर समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में नई ऊर्जा के साथ अपना योगदान देते रहें, यही मंगलकामना है। सीएम का पोस्ट – जनहित के मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए लोकतंत्र की चेतना को सशक्त बनाने वाले सभी पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने और जनसरोकारों की आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आप सभी की प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और राष्ट्रनिर्माण में योगदान प्रशंसनीय है।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…