धमतरी, प्रयास बालक-कन्या आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आगामी 10 मई को आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/student-Admission-Detailपर अपलोड किया गया है। परीक्षार्थी उक्त वेबसाईट पर जाकर प्रवेश पत्र आगामी 9 मई तक प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में बाद नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो सहित प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा।
सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। साथ ही फोटोयुक्त मूल आईडी कार्ड-जैसे आधार कार्ड, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र इत्यादि परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को केवल नीले/काले बॉल पेन का ही उपयोग करना होगा। उन्हें कैल्कुलेटर, मोबाईल फोन, पर्स, स्कार्फ अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित होगा। किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में कठिनाई होती है तो कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-85 स्थित आदिवासी विकास विभाग में सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।
उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…
’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…
पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान 30 जून तक…
नारायणपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित सहायता और संवेदनशील सेवाओं के दिए…