बलौदाबाजार, सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालय की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों क़ा काउंसलिंग 12 एवं 13 सितम्बर 2025 क़ो प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग, व्ही.आई.पी. सिटी कालोनी के सामने रायपुर में होगा।
सर्व प्रथम नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय जिला बलरामपुर के रिक्त सीट की पूर्ति पश्चात ही राजनांदगांव एवं बिलासपुर जिले के रिक्त सीट भरे जायेंगे।
काउंसलिंग में अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका, अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका 12 सितम्बर 2025, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग बालक एवं बालिका ह 13 सितम्बर 2025 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक भाग ले सकते है।काउंसिलिंग में अपने साथ प्रवेश पत्र, जाति-निवास प्रमाण पत्र, 8वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र, 2 स्वयं का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित हैं तो इस आशय का सम्बधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र लाना होगा।
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे.…
रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अम्बेडकर चौक में बाब साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की…
जगदलपुर। शहर के नयामुंडा स्थित पुराने फिल्टर प्लांट और पानी टंकी परिसर में शुक्रवार शाम…
रायपुर। बिलासपुर नगर पालिक निगम में लंबे समय से एक ही जोन में पदस्थ अधिकारियों…
भोपाल जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…