CG : प्राचार्य पर 50 हजार का जुर्माना लगाया, शिक्षा विभाग की कार्रवाई …

दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी की साढ़े तीन साल की बच्ची से मारपीट के चर्चित मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। मामले में स्कूल की प्राचार्य ईला ईवन कौलविन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह मामला उस समय और चर्चा में आ गया, जब इस घटना का विरोध करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने बाद में ईला ईवन कौलविन को अपने अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त कर दिया।

इस फैसले को लेकर लोगों के बीच सवाल और असंतोष सामने आ रहा है। घटना जुलाई 2025 की बताई जा रही है। आरोप है कि एक मासूम छात्रा ने स्कूल में ‘राधे-राधे’ कहा, जिससे प्राचार्य नाराज हो गईं। इसके बाद उन्होंने बच्ची को डांटा, मारपीट की और उसके मुंह पर टेप लगा दिया। घर पहुंचने पर बच्ची डरी-सहमी थी और उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पिता प्रवीण यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई।

लंबी जांच के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए प्राचार्य पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। स्वयं ईला ईवन कौलविन ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि मासूम बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार अमानवीय है और इसे मानसिक प्रताड़ना का गंभीर मामला माना जाना चाहिए।

kgnews

Recent Posts

CG : ’छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना’

CG : ’छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना’

’विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक’…

54 seconds ago
CG : ’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

CG : ’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’ ’जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता’…

5 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा के दो मामलों में मृतकों के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

CG : प्राकृतिक आपदा के दो मामलों में मृतकों के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों…

9 minutes ago
CG : कांकेर के हॉस्पिटल में तोड़फोड़, बच्ची की मौत के बाद उग्र हुए परिजन …

CG : कांकेर के हॉस्पिटल में तोड़फोड़, बच्ची की मौत के बाद उग्र हुए परिजन …

कांकेर। जिले के पखांजूर इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्ची…

16 minutes ago
CG : ’बिहान योजना से बदली किस्मत- बकरी पालन ने उदकुंवर भानु को बनाया लखपति दीदी’

CG : ’बिहान योजना से बदली किस्मत- बकरी पालन ने उदकुंवर भानु को बनाया लखपति दीदी’

’सफलता से प्रभावित होकर खुद घर पहुंचे कलेक्टर, थपथपाई पीठ’  रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं…

21 minutes ago
CG : वन मंत्री ने तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में लिया एक्शन, DFO को हटाया …

CG : वन मंत्री ने तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में लिया एक्शन, DFO को हटाया …

रायपुर। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा…

25 minutes ago