रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में लगातार सहायता प्रदान की जा रही है। राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के प्रावधानों के तहत जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के दो मामलों में कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
अपर कलेक्टर प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जशपुर तहसील के ग्राम पाकरटोली निवासी अनूप पवन खलखो की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनकी पत्नी संजीता खलखो को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार कुनकुरी तहसील के ग्राम हस्तिनापुर निवासी विकास कुमार की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर उनकी माता बालमती मलार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जा रही हैं, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…