छत्तीसगढ़

CG : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा में 22 बालिकाओं ने लगवाया एचपीवी टीका

महासमुंद , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आइ. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में विकासखंड सरायपाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा में एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक एवं खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे की उपस्थिति में 14 वर्ष आयु वर्ग की 22 बालिकाओं को कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी का टीका लगाया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक शिविर में पहुंचकर टीकाकरण कराया। साथ ही ग्राम रूढ़ा निवासी कु. प्रीति पटेल ने अपने सहपाठियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया, जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा सभी टीकाकृत बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्रगति शर्मा, डी. मालाकार, भरत नायक, पुरुषोत्तम पटेल, निर्मला नागेश, डोलचंद नायक, जितेंद्र बरिहा, नरसिंह सिन्हा एवं स्थानीय मितानिनों का विशेष सहयोग रहा।
स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भ्रामक वीडियो एवं समाचारों के बहकावे में न आएं। विभाग ने बताया कि कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीका पूर्णतः सुरक्षित है तथा इसका लाभ अवश्य लेवें। यह टीका 14 वर्ष की बालिकाओं को ही लगाया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

9 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

9 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

9 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

10 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

10 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

10 hours ago