CG : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत महासमुंद जिले ने राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान

दवा वितरण पर ही नहीं सेवन पर भी दिया गया जोर

महासमुंद, महासमुंद जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 25 फरवरी तक विशेष अभियान का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के बेहतर समन्वय से निर्धारित लक्ष्य कुल 10 लाख 42 हजार 760 हितग्राहियों के विरूद्ध कुल 10 लाख 32 हजार 588 पात्र नागरिकों को एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) दवा का सेवन कराया गया, जो निर्धारित लक्ष्य का 98.92 प्रतिशत है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के आधार पर महासमुंद जिला फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि जिले में महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 2 लाख 49 हजार 906 नागरिकों को दवा का सेवन कराया गया। इसी तरह बागबाहरा अंतर्गत 2 लाख 31 हजार 348, पिथौरा अंतर्गत 2 लाख 6 हजार 31, बसना अंतर्गत एक लाख 66 हजार 755 और सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत एक लाख 78 हजार 548 पात्र नागरिकों को दवा का वितरण एवं दवा सेवन निर्धारित समय-सारणी एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में कराया गया।

कलेक्टर लंगेह ने अभियान की सफलता पर कहा कि यह उपलब्धि जिले के सभी विभागों, मैदानी अमले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन एवं स्वयंसेवकों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाए ताकि जिले को शीघ्र फाइलेरिया मुक्त घोषित किया जा सके। कलेक्टर लंगेह ने जिलेवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा अभियान में सहयोग देने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

kgnews

Recent Posts

589.63 हैक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, सागौन रूट-शूट से होगा पुनर्वनीकरण अतिक्रमणकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

589.63 हैक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, सागौन रूट-शूट से होगा पुनर्वनीकरण अतिक्रमणकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

589.63 हैक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, सागौन रूट-शूट से होगा पुनर्वनीकरण अतिक्रमणकारियों को सख्त…

24 minutes ago
विधानसभा मानसून सत्र में BJP का बड़ा गेमप्लान! रणनीति जान विपक्ष भी रहेगा सतर्क

विधानसभा मानसून सत्र में BJP का बड़ा गेमप्लान! रणनीति जान विपक्ष भी रहेगा सतर्क

रायपुर विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को…

31 minutes ago
इंदौर में बन रहा MP का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, सितंबर में जनता को मिलेगी बड़ी सौगात

इंदौर में बन रहा MP का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, सितंबर में जनता को मिलेगी बड़ी सौगात

  इंदौर इंदौर शहर विकास की राह में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी…

34 minutes ago
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

10 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

10 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

10 hours ago