CG : बकरी पालन से लखपति दीदी बनी उद कुंवर : कलेक्टर ने की सराहना
गौरेला पेंड्रा मरवाही,
पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम कोडगार की गरीब परिवार से कम पढ़ी लिखी उद कंुवर भानु मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। उनके पास आजीविका का कोई ठोस साधन नहीं था। उद कुंवर वर्ष 2017 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान की जय मां संतोषी महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी। उन्होंने वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) से 30 हजार रुपये लेकर 5 बकरी पालन शुरू किया, यहीं से उनके विकास का सफर शुरु हुआ।
उद कुंवर को बकरी पालन से फायदा नजर आया। उन्होंने एक नई उमंग और सोच के साथ 15 हजार रुपये ऋण लेकर और भी बकरी खरीदी। उन्होंने पशु सखी के माध्यम से बकरियों की देख रेख एवं आहार के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। घरेलु दवाईयों से उपचार और देखभाल से बकरियों की संख्या बढाती गई। उद कुवर स्थानीय बजारों में बकरियां बेचकर अपनी आमदनी बढ़ा रही है। उनका वार्षिक आय 1 लाख से अधिक हो गया है।
वर्तमान में उनके पास 29 बकरियां हैं। उद कुंवर अपनी आय और अधिक बढ़ाने के लिए बकरी पालन के साथ साथ मुर्गी पालन की भी ठानी है। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवागन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे ने उद कुंवर की सफलता को देखते हुए उनके कार्य क्षेत्र का भ्रमण कर उनके कार्यो की सराहना की है।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…