छत्तीसगढ़

CG : बजट 2025-26: महिलाओं, किसानों और पत्रकारों के लिए राहत, जिले के नागरिकों ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2025-26 को लेकर जिले में उत्साह है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट महिलाओं, किसानों, पत्रकारों और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। महतारी वंदन और लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, किसानों के लिए आर्थिक सहूलियत और पत्रकारों के लिए सम्मान निधि दोगुनी करने जैसी घोषणाओं को नागरिकों ने सराहनीय कदम बताया। लोगों ने इसे राज्य के समावेशी विकास का बजट बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।

महिलाओं को आर्थिक संबल, लखपति दीदी योजना और महतारी वंदन को बढ़ावा

बजट में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बलरामपुर निवासी कैलाश द्विवेदी ने इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना का बजट बढ़ाकर 5500 करोड़ रुपये कर दिया है, जिससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। लखपति दीदी योजना के तहत 8 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल को उन्होंने सशक्त कदम बताया। स्थानीय निवासी आशा दुबे ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता की ओर प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि जहां पहले महिलाएँ आर्थिक रूप से पुरुषों पर निर्भर थीं, वहीं अब वे लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी।

पत्रकारों के लिए सम्मान निधि और एक्सपोजर विजिट का अवसर

बजट में पत्रकारों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। वरिष्ठ पत्रकार संजय गुप्ता ने पत्रकारों के लिए सम्मान निधि की राशि दोगुनी करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह पत्रकारों के हित में ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने पत्रकारों के एक्सपोजर विजिट के लिए भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे पत्रकारों को नई जानकारियाँ प्राप्त करने, अन्य राज्यों के पत्रकारों से संवाद बढ़ाने और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

किसानों और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत

कृषि और सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए भी इस बजट में बड़े प्रावधान किए गए हैं। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य के. आर. द्विवेदी ने कहा कि यह बजट किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और आम जनता के लिए लाभकारी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 8500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे हजारों परिवारों को आवास की सुविधा मिलेगी। कृषि पंपों के मुफ्त बिजली आपूर्ति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है।

नागरिकों में उत्साह, मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जाताया आभार

बजट को लेकर जिले के नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। महिलाओं, किसानों, पत्रकारों और सरकारी कर्मचारियों सहित किये गये अन्य प्रावधानों से हर वर्ग को राहत मिलेगी और छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति की ओर बढ़ेगा।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

2 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

3 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

3 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

4 hours ago