तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को अब सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा, गिरफ्तारी का संकट

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेप मामले मे फरार तहसीलदार को सर्वोच्च न्यायालय से भी कोई राहत नहीं मिली हैं. महिला को शादी का झांसा देकर 17 साल तक उससे  शारीरिक संबंध बनाने के पुलिस मे दर्ज मामले मे  आरोपी तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को अब सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है. जिला और हाईकोर्ट के ख़ारिज किए जाने के बाद  तहसीलदार ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था.
ये है मामला

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने तहसीलदार को अग्रिम जमानत के लिए रेगुलर कोर्ट में ही उपस्थित होने के लिए कहा है.सर्वोच्च न्यायालय  से  भी अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद अब आरोपी तहसीलदार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. उधर  दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपी को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं कर रही है. जिसका फायदा उठाकर भिंड में आरोपी उनके परिजन को परेशान करवा रहा है.

एक महिला ने तहसीलदार के खिलाफ शिकायत दी थी कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और अनेक बार शारीरिक संबंध भी बनाए. उसको एक बेटा भी है. आरोपी ने उसे रतनगढ़ मंदिर ले जाकर शादी का नाटक भी किया था. लेकिन अब इंकार करने लगा.

तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान के एमपी के भिंड व यूपी के इटावा में दर्ज 16 आपराधिक मामलों से संबंधित डिटेल पुलिस पहले ही हाईकोर्ट में पेश कर चुकी है. रिकॉर्ड पेश होने के बाद जिला कोर्ट और हाईकोर्ट ने तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान की जमानत याचिका  खारिज कर दी थी. इसके  बाद तहसीलदार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की थी.  लेकिन यहां से भी उसे राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने उसे सक्षम जिला न्यायालय मे ही रेगुलर जमानत आवेदन करने को कहा.

 

तहसीलदार के खिलाफ  साल 2000 से 2011 तक  हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती जैसे 16 गंभीर अपराध दर्ज होना बताए गए हैं.जिसका रिकॉर्ड पीड़िता के वकील और पुलिस कोर्ट में बार-बार पेश कर चुकी है.

इस मामले में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि पुलिस तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को गिरफ्तार नहीं कर रही है.जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उसे बचा रहे हैं. जिस कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है और उसे बचने का मौका दिया जा रहा है. पीड़ित महिला ने आरोपी से अपनी जान को खतरा बताया था.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते…

8 minutes ago
CG : 41 लाख का गबन, धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार …

CG : 41 लाख का गबन, धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार …

बागबाहरा। धान खरीदी में करीब 40.96 लाख रुपए की अनियमितता के मामले में फरार चल…

15 minutes ago
CG : बिच्छू ने किसान की जान ली, डंक मारकर सांसे छीन ली …

CG : बिच्छू ने किसान की जान ली, डंक मारकर सांसे छीन ली …

धमतरी। बारिश का मौसम अपने साथ सिर्फ राहत ही नहीं बल्कि कई तरह के खतरे…

17 minutes ago
CG : मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल डेका…

CG : मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल डेका…

पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका…

19 minutes ago
CG : अमेठी पुल उफान पर, आवागमन के लिए बंद …

CG : अमेठी पुल उफान पर, आवागमन के लिए बंद …

बलौदाबाजार। जिले में विगत 24 घण्टे से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जिले…

22 minutes ago
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, जो राष्ट्र अपने बलिदानियों को भूल जाता है उसका भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, जो राष्ट्र अपने बलिदानियों को भूल जाता है उसका भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता

ग्वालियर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को विशेष नियुक्ति…

25 minutes ago