छत्तीसगढ़

CG : बड़े भाई-भाभी ने की युवक की हत्या, जमीन के लालच में खून…

सूरजपुर । कहते हैं जर, जोरू और जमीन की अति महत्वाकांक्षा किसी भी इंसान के विवेक को खत्म कर देती है। उसमें सही-गलत की समझ नहीं रह जाती, चाहें वह स्त्री हो या पुरुष और फिर एक अपराध जन्म लेता है। जी हां, ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामने आया है, जहां कलयुगी बड़े भाई ने जमीन के टुकड़े की खातिर अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, पूरा मामला चेंद्रा चौकी क्षेत्र के चंद्रमेढा गांव का है, जहां जमीन के झगड़े को लेकर आरोपी धर्मदेव उर्फ धर्मजीत टोप्पो ने पत्नी सुषमा के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई महेंद्र टोप्पो की हत्या कर दी।

दोनों ने महेंद्र टोप्पो को ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके के हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन विवाद के चलते अरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर ईंट से वारकर अपने छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ईंट के प्रहार से महेंद्र टोप्पो को सिर, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोट आई थी।

घटना के बाद महेंद्र टोप्पो को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पहले सूरजपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था, लेकिन उसकी हालत और गंभीर होती जा रही थी। इसके बाद उसे अम्बिकापुर रेफर किया गया था, लेकिन उसकी हालत में कुछ खास सुधार नहीं आया। इसलिए उसे वापस घर लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसके बाद आरोपी भाई-भाभी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले अब गहनता से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को सख्त सजा मिल सके।

kgnews

Recent Posts

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…

18 minutes ago
CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…

25 minutes ago
CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की…

29 minutes ago
CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

रायपुर। अब राजधानी रायपुर शहर का के के रोड मौदहापारा को जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह…

29 minutes ago
CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते…

39 minutes ago
मध्य प्रदेश के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक सोनी समेत सात अफसर हुए प्रमोट

मध्य प्रदेश के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक सोनी समेत सात अफसर हुए प्रमोट

भोपाल   मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS)…

45 minutes ago