भिलाई । दुर्ग में बदमाशों के ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। अपराधी मुकुल सोना के घर भी टीम पहुंची है। रिसाली भाठा में अवैध कब्जे के मकान पर तोड़ फोड़ शुरू है। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद। BSP के तोडू दस्ता की कार्रवाई जारी है। बदमाश पिंकी राय के ढाबे पर BSP का बुलडोजर चल गया है। पिंकी राय के ढाबे को जमींदोज कर दिया गया है। बता दें कि पिंकी राय का ढाबा दुर्ग उतई पाटन रोड पर है। जिसे छत्तीसगढ़ ढाबा के नाम से संचालित किया जाता है। ढाबा की संचालक बृजेश उर्फ पिंकी राय पर कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। ढाबे पर बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान BSP इनफ़ोर्समेंट की टीम और नेवई थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। बता दें कि हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय दुर्ग जिले का एक एक नामचीन बदमाश है। इस वक्त पिंकी राय जेल में बंद है। जो कि बीएसपी के अवैध कब्जे पर कई सालों से कब्जा कर ढाबा संचालित कर रहा था। पिंकी राय को नोटिस देने के बाद पुलिस और बीएसपी की टीम ने उसके ढाबा और दुकान पर कार्रवाई के पहुंची। पिंकी राय के खिलाफ नेवई थाने में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ नेवई सहित अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट जैसे कई केस दर्ज है।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…