रायगढ़। धरमजयगढ़ कापू क्षेत्र में मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत लोगों को पुलिस थानों के नंबर देकर जागरूक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के तीन युवक चार नाबालिक युवतियों को काम दिलाने का झांसा देखा दिल्ली ले जाने की तैयारी में है। पुलिस ने जब लैलूंगा धरमजयगढ़ और कापू क्षेत्र में जांच शुरू की तो धरमजयगढ़ बस स्टैंड में तीन युवक चार युवतियों के साथ नजर आए।पुलिस ने जब युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि युवतियां नाबालिग है और युवक उन्हें काम दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी दुर्जन यादव पुनाराम यादव और खीरो यादव को मानव तस्करी के तहत गिरफ्तार किया है, वहीं नाबालिकों को उनके परिजनों के हवाले किया गया है। पकड़े गए युवक धरमजयगढ़ क्षेत्र के ही पार मेर गांव के रहने वाले हैं।
रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…
रायपुर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…
भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…