51 बोरी यूरिया का किसानों को शासकीय दर पर किया गया वितरण
महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में बसना विकासखण्ड के किसान कृषि सेवा केन्द्र बंसुला का वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बसना द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में नेशनल फर्टिलाइजर कंपनी का 51 बोरी यूरिया उर्वरक पाया गया, जिसे ग्राम दूधापाली के 2, बड़ेटेमरी के 1, परसकोल के 3, गढ़पटनी के 1 तथा बड़ेढाबा के 2 कृषकों को उनके रकबा के आधार पर 266 रुपए की दर से वितरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बसना उषाकांति, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हरिशंकर कैवर्त्य एवं मुरली पटेल उपस्थित थे |
धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू 13 से…
रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…
भोपाल मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…
रायपुर। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के ग्राम पारागांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है।…
दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।…