छत्तीसगढ़

CG : बस्तर संभाग के शिक्षकों की पदोन्नति का इंतजार खत्म, प्रधान पाठक बनने की समय-सारिणी जारी

6 मार्च तक पूरी होगी प्रक्रिया

जगदलपुर, बस्तर संभाग के शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से पदोन्नति की राह देख रहे टी (ट्राइबल) एवं ई (एजुकेशन) संवर्ग के शिक्षकों और प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बस्तर संभाग के अंतर्गत कार्यरत स्नातक व प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नत करने की आधिकारिक परिपत्र में इस हेतु विस्तृत समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है।


     संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग एचआर सोम ने इस संबंध में बताया कि पदोन्नति की यह पूरी प्रक्रिया जनवरी के अंत से शुरू होकर मार्च के पहले सप्ताह तक चलेगी। जिसके तहत 31 जनवरी 2026 को 1 अप्रैल 2024 की स्थिति के आधार पर शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके ठीक चार दिन बाद यानी 4 फरवरी 2026 को पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी।

प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाते हुए विभाग ने 13 फरवरी तक गोपनीय चरित्रावली और चल-अचल संपत्ति का विवरण व मतांकन पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। पदोन्नति प्रक्रिया के तहत 16 फरवरी को बैठक की सूचना देने के बाद, 20 फरवरी को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। समिति की मंजूरी मिलते ही 23 फरवरी को पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। शिक्षकों की पदस्थापना में पारदर्शिता हेतु काउंसलिंग भी की जाएगी। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद 2 मार्च से 5 मार्च 2026 के बीच काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 

kgnews

Recent Posts

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

28 minutes ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

38 minutes ago
गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में लूट, डकैती,  चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के…

43 minutes ago
कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही…

48 minutes ago
ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

भोपाल  पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची…

48 minutes ago