छत्तीसगढ़

CG : बांधों के भराव के बाद अतिरिक्त पानी को नदी-नालों में नहीं नहरों में छोड़ें

रायपुर । आषाढ़ माह में अवर्षा की स्थिति के चलते पनपे अकाल की संभावना पर सावन माह में अभी तक हुये बारिश ने फिलहाल विराम लगा दिया है पर इस बारिश के बाद भी प्रदेश के कई तहसीलों में स्थिति बेहतर नहीं है । इधर बारिश की वजह से बांधों में जल भराव की स्थिति काफी बेहतर हुयी है और कई बांधों से जहां भराव के बाद अतिरिक्त पानी को नदी – नालों में छोड़ा जा रहा है वहीं कई बांधों से छोड़े जाने के कगार पर है । इस अतिरिक्त पानी को नदी – नालों में न छोड़ व्यापक ‌किसान हित में नहरों में छोड़ने की मांग जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप को मेल से ज्ञापन भेज किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने की है ।

ज्ञातव्य हो कि प्रदेश में 46 छोटे – बड़े बांध है जिसमें से अधिकांश आषाढ़ माह बीतने तक अवर्षा की स्थिति के चलते खाली पड़े थे पर सावन माह में शुरुआत से अब तक हुयी बारिश से बांधों में जल भराव की स्थिति में सुधार हुआ है और कई बांधों में पूर्ण भराव के बाद अतिरिक्त पानी को नदी – नालों में छोड़ा जा रहा है वहीं कई बांधों से नदी – नालों में पानी छूटने के कगार पर है । प्रेषित ज्ञापन में सामयिक परिस्थिति ‌के परिपेक्ष्य में ‌बाधो में भराव के बाद अतिरिक्त पानी को नदी – नालों में छोड़े जाने को पानी की बर्बादी ठहराते हुये व्यापक किसान हित में इसे नहरों में क्षमतानुसार छोड़ने की मांग की गयी है।

kgnews

Recent Posts

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

23 minutes ago
MP का ऐतिहासिक बुरहानपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 1000 करोड़ निवेश का मास्टर प्लान तैयार

MP का ऐतिहासिक बुरहानपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 1000 करोड़ निवेश का मास्टर प्लान तैयार

 बुरहानपुर बुरहानपुर शहर ऐतिहासिक और यहां सभी धर्मों के संगम के रूप में जाना जाता…

54 minutes ago
100 साल पुराने मकानों के नीचे बनेगी मेट्रो टनल, अंडरग्राउंड रूट को मिली मंजूरी

100 साल पुराने मकानों के नीचे बनेगी मेट्रो टनल, अंडरग्राउंड रूट को मिली मंजूरी

इंदौर  इंदौर में मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का काम अब तेजी पकड़ने जा रहा है.…

1 hour ago
Indore Honey Trap केस में सभी आरोपी जेल पहुंचे, निजी वीडियो को लेकर नया खुलासा

Indore Honey Trap केस में सभी आरोपी जेल पहुंचे, निजी वीडियो को लेकर नया खुलासा

इंदौर   इंदौर में हनी ट्रैप कहे जा रहे ब्लैकमेलिंग मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए…

1 hour ago
रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स भखारा

रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स भखारा

रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स…

1 hour ago
ट्विशा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- ‘जान चली गई, वजह चाहे जो हो’

ट्विशा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- ‘जान चली गई, वजह चाहे जो हो’

भोपाल  मध्यप्रदेश के चर्चित मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago