छत्तीसगढ़

CG : बाप-बेटे ने खम्हारडीह के गोल्डन होम्स में किया था चोरी, तीन गिरफ्तार …

रायपुर। बाप-बेटे ने खम्हारडीह के गोल्डन होम्स में चोरी किया था। पुलिस के अनुसार भरत छापड़िया ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गोल्डन होम्स, खम्हारडीह, रायपुर में अपने परिवार सहित निवास करता है। दिनांक 03-04.06.2026 की दरम्यानी रात्रि में प्रार्थी अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर उसके घर में प्रवेश आलमारी एवं लॉकर को चाबी से खोलकर उसमें रखे सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के एवं नगदी राशि को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 176/26 धारा 331(4), 305 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) मयंक गुर्जर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।

उपलब्ध डेटा एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपी की पहचान जल विहार कालोनी तेलीबांधा निवासी डी रवि राव उर्फ डी बच्चन जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा डी रवि राव उर्फ डी बच्चन की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताने के साथ ही चोरी की कुछ सामान को अपने चचेरे भाई डी इग्नेश तथा अपने परिचित अशोक मानिकपुरी को बिक्री करने/रखने हेतु देना बताया गया। जिस पर डी इग्नेश एवं अशोक मानिकपुरी की पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात, नगदी रकम, चोरी के पैसों से क्रय किया गया 01 नग मोबाईल फोन, 01 नग कूलर तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 6,28,000/- रूपये* जप्त प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी 01. डी रवि राव उर्फ डी बच्चन पिता स्व. डी किस्टम्मा राव उम्र 29 साल निवासी सुलभ के पीछे जल विहार कालोनी तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर। 02. डी इग्नेश राव पिता डी निरंजन राव उम्र 19 साल निवासी सुलभ के पीछे जल विहार कालोनी तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर। 03. अशोक मानिकपुरी पिता स्व. देवीदास मानिकपुरी उम्र 53 साल निवासी श्याम नगर गुरूनानक हॉल के पास तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।

kgnews

Recent Posts

बिलासपुर बायपास के लिए 75.73 करोड़ रुपये मंजूर, डिप्टी सीएम साव ने दिए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश

बिलासपुर बायपास के लिए 75.73 करोड़ रुपये मंजूर, डिप्टी सीएम साव ने दिए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश

रायपुर. राज्य सरकार ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73…

35 minutes ago
महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता : आयोग अध्यक्ष यादव

महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता : आयोग अध्यक्ष यादव

महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता : आयोग अध्यक्ष यादव…

39 minutes ago
बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी

बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी

बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने…

39 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च साधन बनाया

प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च साधन बनाया

विशेष लेख प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च…

41 minutes ago
दुर्ग नगर निगम का एक्शन, बिजली खंभों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस

दुर्ग नगर निगम का एक्शन, बिजली खंभों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस

दुर्ग. आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर बाजार । विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन

छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन

छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन भोपाल  "मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत…

2 hours ago