छत्तीसगढ़

CG : बिजली चोरी, 32 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर। बिजली के संपर्क में आने से हाथियों की मौत की घटनाएं बढ़ रही हैं। तखतपुर के समीप करंट की चपेट में आने से एक शावक की भी हाल ही में मौत हो गई थी। इसे देखते हुए लोरमी वन परिक्षेत्र में बिजली तारों की ऊंचाई बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुंगेली वन मंडल के डीएफओ संजय यादव ने लोरमी के तुलसीघाट नर्सरी में बैठक आयोजित की, जिसमें गांव से गुजर रहे बिजली तारों की ऊंचाई बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में सीएसपीडीसीएल के कार्यपालन अभियंता, खुड़िया के सहायक अभियंता, अचानकमार अभयारण्य के सहायक निदेशक, लोरमी के उपमंडल वन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 10 से 15 दिनों के भीतर तारों की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

साथ ही पूरे क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की गहन जांच की गई। जांच के दौरान 32 लोगों के खिलाफ अवैध बिजली कनेक्शन का मामला दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, गांव-गांव में छापा मार कर बिजली की चोरी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं वन विभाग द्वारा गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में बिजली के तारों के संपर्क में आने से हाथियों की मृत्यु की घटनाएं लगातार हो रही हैं। एक नवंबर को तखतपुर वन क्षेत्र में एक शिशु हाथी की मौत बिजली के तार से करंट लगने के कारण हो गई थी। यह तार ग्रामीणों द्वारा बिछाए गए थे। इस मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य तीन की तलाश जारी है।

kgnews

Recent Posts

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बिलासपुर  स्थानीय श्विजयपुरम निवासी शासकीय सेवा से सेवा निवृत  सुरेंद्र पाण्डेय  (मुन्ना भैया)  66 वर्ष,…

20 minutes ago
सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

भोपाल. वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में जारी भारी उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार…

2 hours ago
ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

2 hours ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

3 hours ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

3 hours ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

4 hours ago