बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में बाइक से टक्कर लगने के विवाद को लेकर युवक और पुलिस आरक्षक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत तारबाहर थाने में की गई है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक अभिषेक बक्श को लाइन अटैच कर दिया है। एसएसपी पंकज पटेल ने बताया, दयालबंद में रहने वाले शिवा गोरख ने मारपीट की शिकायत की है। शिवा ने पुलिस को बताया कि वह मीडिया कर्मी है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह तारबाहर क्षेत्र के शिव टाकिज चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित अंबा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए गया था। पेट्रोल पंप में भीड़ की वजह से उसकी बाइक सतीश ताती की बाइक से टकरा गई। इसी बात को लेकर सतीश ने विवाद किया। इसके बाद उसने अपने दोस्त आरक्षक अभिषेक ताती को मोबाइल पर काल कर बुला लिया। उसने शिवा से मारपीट की। इसी बीच सतीश ने भी उसके साथ मारपीट की। शिवा ने इसकी जानकारी तारबाहर थाने में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने सतीश ताती और आरक्षक अभिषेक बक्श के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक अभिषेक बक्श को लाइन अटैच कर दिया है।
रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री…
विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक 99.95 प्रतिशत ऑटो म्यूटेशन सफलता…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी पहल से किसान सोमारू की राह हुई आसान रायपुर,…
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के आह्वान पर बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के…
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के खोंगसरा-टेंगनमाड़ा मार्ग स्थित सुखानाला में एक वृद्ध भालू का शव मिला…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों…