बिलासपुर। बिलासपुर में खनिज माफिया पर जिला प्रशासन का कोई लगाम नहीं है। कलेक्टर की सख्ती के बाद भी बेधड़क अवैध खुदाई चल रही है। खनिज विभाग के संरक्षण में रेत माफिया लगातार अरपा नदी में अवैध उत्खनन कर रहे हैं। टीम ने जब जांच की, तो अवैध उत्खनन और परिवहन करते 6 वाहनों को जब्त किया गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने अरपा नदी के साथ ही आसपास के इलाकों में अवैध उत्खनन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद भी रेत माफिया बेखौफ है। प्रशासन इस पर रोक लगाने पर नाकाम है। रेत माफिया लोधीपारा, कुदुदंड, दयालबंद से लेकर, मंगला, कोनी, सेंदरी, लोफंदी, धुरीपारा सहित कई जगहों पर सक्रिय हैं, जो कभी दिन में तो कभी रात में अवैध खुदाई कर रेत निकाल रहे हैं।कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने लगातार दूसरे दिन अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…