CG : बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर ईडी का छापा, शराब घोटाले से जुड़े तार …
बिलासपुर । बिलासपुर में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की 10 से अधिक अधिकारियों की टीम ने तड़के ही विवेक अग्रवाल के निवास पर दबिश दी। इसके साथ ही टीम मध्यनगरी चौक स्थित उनकी ज्वेलरी दुकान ‘श्रीराम ज्वेलर्स’ भी पहुंची, जहां दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल से जुड़े कथित शराब घोटाले के तार सामने आने के बाद की गई है। विकास अग्रवाल इस मामले में फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, विकास अग्रवाल पर करीब 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप है और उसे इस पूरे सिंडिकेट का अहम सदस्य माना जा रहा है। उसका नाम इस नेटवर्क के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के करीबी सहयोगियों में भी सामने आया है।
फिलहाल ईडी की टीम दोनों ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…