CG : बीएड छात्र ने की प्रेमिका की हत्या, कॉल नहीं उठाने पर उतारा मौत के घाट …

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में एक किराए के मकान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ प्रेमी छात्र ने अपनी प्रेमिका छात्रा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद लड़की को बेहोश समझकर 108 इमरजेंसी सेवा को फोन किया।

पुलिस के अनुसार, पुलगांव क्षेत्र में किराए के मकान पर रहने वाली 25 वर्षीय यूनेश्वरी वर्मा मूल रूप से खैरागढ़ जिले की रहने वाली थी। वह दुर्ग के बीएम कॉलेज में B.Ed की पढ़ाई कर रही थी और पिछले दो वर्षों से पढ़ाई के लिए दुर्ग में किराए पर रह रही थी। आरोपी युवक कार्तिक राम साहू (27 वर्ष) बालोद जिले का रहने वाला है। वह भी उसी कॉलेज में B.Ed का छात्र है और यूनेश्वरी के साथ पढ़ता था। दोनों के बीच फोन ना उठाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ देर बाद आरोपी युवक यूनेश्वरी को लेकर सुभाष नगर स्थित अपने किराए के कमरे पर ले आया। यहां दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी आक्रोश में आ गया और उसने गुस्से में आकर यूनेश्वरी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद युवक ने लड़की को बेहोश समझ लिया और तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर दिया। जब एम्बुलेंस पहुंची तो पता चला कि युवती पहले ही मर चुकी थी। इस दौरान आरोपी युवक पूरे समय कमरे में ही मौजूद रहा। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कार्तिक राम साहू को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। मृतिका के परिवार को घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन दुर्ग पहुंच गए।

मृतिका के पिता ने बताया कि उनेश्वरी उनके दो बेटों में इकलौती बेटी थी। वह पढ़ाई के लिए पिछले दो साल से दुर्ग में रह रही थी। परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनकी बेटी का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में डिजिटल साक्ष्य तथा अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…

4 minutes ago
CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या…

15 minutes ago
CG : नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत …

CG : नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत …

अम्बिकापुर । कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय…

19 minutes ago
CG : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे का होगा पृथक संग्रहण …

CG : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे का होगा पृथक संग्रहण …

एमसीबी । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू होने तथा माननीय…

24 minutes ago
CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

अम्बिकापुर । नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज…

34 minutes ago
CG : अवैध खाद भंडारण, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त …

CG : अवैध खाद भंडारण, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त …

अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के…

38 minutes ago