छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या निवारण का सशक्त माध्यम बना है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है।

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन को आम जनता के द्वार तक पहुंचा। जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को उनकी आवश्यक सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो रहा है। जिले के सभी जनपद पंचायत क्षेत्रों में अधिकारी और मैदानी अमला समन्वित रूप से कार्य करते हुए प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया गया हैं।

जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत कुल 540 नवीन राशन कार्ड बनाए गए हैं, 752 राशन कार्डों में नए सदस्यों के नाम जोड़े गए हैं, 1062 पात्र हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत की गई है, 1156 नए शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा 79 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए हैं।

उदयपुर में सर्वाधिक निराकरण

जनपद पंचायत उदयपुर ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। यहां 249 नए राशन कार्ड बनाए गए, 194 राशन कार्डों में नए नाम जोड़े गए, 369 पेंशन स्वीकृत की गईं, 265 नए शौचालयों की मंजूरी दी गई तथा 11 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए।

उदयपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया है, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

सीतापुर में राशन कार्ड और शौचालय स्वीकृति में उल्लेखनीय कार्य

जनपद पंचायत सीतापुर में 70 नए राशन कार्ड बनाए गए तथा 320 राशन कार्डों में नए नाम जोड़े गए। इसके अलावा 84 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत हुई, 300 नए शौचालयों की मंजूरी दी गई तथा 14 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए।

बतौली में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मिली गति

जनपद पंचायत बतौली में 40 नए राशन कार्ड बनाए गए, 55 राशन कार्डों में नाम जोड़े गए तथा 325 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत की गई। इसके अलावा 75 शौचालयों को मंजूरी दी गई और 12 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए।

मैनपाट में रोजगार और स्वच्छता को मिला बढ़ावा

जनपद पंचायत मैनपाट में 13 नए राशन कार्ड बनाए गए, 17 राशन कार्डों में नए नाम जोड़े गए तथा 65 पेंशन स्वीकृत की गईं। इसके अतिरिक्त 250 नए शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की गई और 34 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए, जो जिले में सर्वाधिक है।

लखनपुर और लुंड्रा में भी हुआ प्रभावी निराकरण

जनपद पंचायत लखनपुर में 14 नए राशन कार्ड बनाए गए, 13 राशन कार्डों में नए नाम जोड़े गए, 57 पेंशन स्वीकृत की गईं, 240 शौचालयों को मंजूरी दी गई तथा 1 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किया गया।

इसी प्रकार लुंड्रा में 65 नए राशन कार्ड बनाए गए, 132 राशन कार्डों में नए नाम जोड़े गए, 134 पेंशन स्वीकृत की गईं तथा 1 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किया गया।

अम्बिकापुर में भी हितग्राहियों को मिला लाभ

जनपद पंचायत अम्बिकापुर में 89 नए राशन कार्ड बनाए गए, 21 राशन कार्डों में नए नाम जोड़े गए, 28 पेंशन स्वीकृत हुईं, 26 शौचालयों की मंजूरी दी गई तथा 6 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए।

सुशासन तिहार में जन समस्या का समाधान

सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणाम यह दर्शाते हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याण, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की अवधारणा धरातल पर प्रभावी रूप से साकार हुई है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न उद्यमियों को भेल और गेल…

37 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’सेवा…

52 minutes ago
CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…

58 minutes ago
CG : नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत …

CG : नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत …

अम्बिकापुर । कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय…

1 hour ago
CG : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे का होगा पृथक संग्रहण …

CG : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे का होगा पृथक संग्रहण …

एमसीबी । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू होने तथा माननीय…

1 hour ago
CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

अम्बिकापुर । नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज…

1 hour ago