CG : बीमारी नहीं था मृत हालत में मिला भालू, पीएम रिपोर्ट में तीर मिलने का दावा …

बिलासपुर। खड़गवां-मनेंद्रगढ़ इलाके से इलाज के लिए लाए जा रहे एक भालू की मौत बीमारी के चलते नहीं बल्कि तीर से शिकार के कारण हुई। रेस्क्यू के दौरान ग्रामीण और वन अमला उसे बीमार समझ रहे थे, वह असल में तीर से बुरी तरह घायल था। जब शव का परीक्षण कानन पेंडारी जू में हुआ, तो सच्चाई सामने आई।

तीर उसकी पीठ से घुसकर सीधे लीवर तक पहुंचा था। लगातार कटते जंगल और बढ़ती आबादी के चलते भोजन और पानी की कमी के कारण जंगली जानवर अक्सर गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। खड़गवां क्षेत्र में भी एक भालू कई दिनों से बस्ती के आसपास नजर आ रहा था। गांव में दहशत थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह सुस्त और कमजोर दिख रहा है। लोगों को लगा कि वह बीमार है। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे की कोशिश के बाद भालू को सुरक्षित काबू में लिया गया। मौके पर उसे प्राथमिक इलाज दिया गया। दो बोतल ग्लूकोज चढ़ाने के बाद उसकी हालत में हल्का सुधार भी दिखा। उम्मीद थी कि इलाज के बाद उसे फिर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। लेकिन अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी।

स्थिति गंभीर देखकर उसे कानन पेंडारी जू ले जाने का फैसला हुआ। रात में विभागीय वाहन से टीम बिलासपुर के लिए रवाना हुई। करीब रात एक बजे जू पहुंचने पर डॉक्टर पी.के. चंदन ने जांच की और भालू को मृत घोषित कर दिया। अगले दिन पोस्टमार्टम हुआ और तब असली वजह सामने आई। उसकी पीठ पर गहरे घाव थे। जांच में पता चला कि किसी ने उसे धनुष-बाण से मारा था। तीर लीवर में धंसा हुआ मिला।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon : युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Rajnandgaon : युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जिला ग्रामीण कांग्रेस ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की…

15 minutes ago
अबूझमाड़ के जंगलों में होगी कॉफी की खेती, ओडिशा में ट्रेनिंग लेंगे अधिकारी

अबूझमाड़ के जंगलों में होगी कॉफी की खेती, ओडिशा में ट्रेनिंग लेंगे अधिकारी

दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं जिला रोजगार स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला-दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान…

34 minutes ago
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल 6 जुलाई को पूरा! क्या फिर बनेंगे मध्य प्रदेश के राज्यपाल या होगा नया चेहरा?

मंगुभाई पटेल का कार्यकाल 6 जुलाई को पूरा! क्या फिर बनेंगे मध्य प्रदेश के राज्यपाल या होगा नया चेहरा?

भोपाल  मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच साल का कार्यकाल 6 जुलाई को…

39 minutes ago
स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री साय

स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री साय

स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री साय 103 करोड़ रुपये से अधिक के…

39 minutes ago
दुर्ग में रेलवे की जमीन से हटे वारिस, स्वेच्छा से प्रशासन को सौंपा मकान

दुर्ग में रेलवे की जमीन से हटे वारिस, स्वेच्छा से प्रशासन को सौंपा मकान

दुर्ग. सरकारी भूमि पर वर्षों से बने कब्जों को हटाने के लिए अक्सर प्रशासन और…

2 hours ago
मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग

मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग

मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग सहकारिता…

2 hours ago