रायपुर, MP बृजमोहन अग्रवाल ने प्लास्टिक हटाओ, पृथ्वी बचाओ का संदेश दिया। सांसद अग्रवाल ने कहा, पृथ्वी दिवस पर अंजनेय विश्वविद्यालय के जागरूकता अभियान में शामिल होकर युवाओं का उत्साह और पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता देखकर गर्व हुआ। यह धरती हमारी माता है। इसका संरक्षण हम सबका दायित्व है। प्लास्टिक प्रदूषण आज पूरी मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में विद्यार्थियों द्वारा चलाया गया यह जागरूकता अभियान न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है। युवाओं की यह ऊर्जा और जागरूकता निश्चित रूप से एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य की ओर हमारा मार्ग प्रशस्त करेगी।
आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि, प्लास्टिक का उपयोग कम करें, पर्यावरण बचाएं और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर पृथ्वी सौंपें।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…