CG : बैंक ऑफ बड़ौदा कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत एवं विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

कोण्डागांव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में आम नागरिकों के प्रति विधिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज बैंक ऑफ बड़ौदा कोण्डागांव परिसर में दिनांक 09 मई 2026 एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य लोगों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी एवं आम नागरिकों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सुलभ, त्वरित एवं सस्ती न्याय व्यवस्था की जानकारी प्रदान करना रहा।

इस दौरान प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट के द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे उपभोक्ता अधिकार बैंकिग से संबंधित कानूनी प्रावधान, साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बाल अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें कानूनी सलाह प्रदान की गई।

साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि वे किस प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। इसी प्रकार नेशनल लोक अदालत के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इसके माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का त्वरित एवं सरल निराकरण किया जा सकता है, जिससे समय व धन दोनो की बचत होती है। विशेष रूप से बैंकिंग एवं ऋण संबंधी प्रकरणों के निपटारे के लिए नेशनल लोक अदालत एक प्रभावी माध्यम है।।
इस अवसर पर बैंक के कर्मचारीगण एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

 रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की…

4 minutes ago
CG : ’राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

 रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील…

15 minutes ago
CG : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’

CG : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’

’प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी’’वैश्विक परिस्थितियों के बीच खाद…

19 minutes ago
CG : ’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

CG : ’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

’मोटर साइकिल, आइस बॉक्स और मछली जाल से बढ़ेगा कारोबार, आय में होगी वृद्धि’  रायपुर सुशासन…

26 minutes ago
CG : ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर …

CG : ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर …

बालोद । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम…

38 minutes ago
CG : स्वच्छ भारत मिशन : स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन …

CG : स्वच्छ भारत मिशन : स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन …

बालोद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-सममुदाय को जागरूक…

44 minutes ago