छत्तीसगढ़

CG : ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर …

बालोद । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत रेंगाडबरी सहित रेंगाडबरी कलस्टर में शामिल आसपास के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शासकीय हायर सेण्डरी स्कूल रेंगाडबरी में आज आयोजित शिविर में डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधहुर्ष, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, जनपद उपाध्यक्ष देवलाल मालेकर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जयसवाल, जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम एवं अन्य अतिथियों के द्वारा हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब, प्रधानमत्रंी आवास योजना का पूर्णता प्रमाण पत्र, मनरेगा जाॅब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नया राशन कार्ड, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत हितग्राहियों को जाल एवं आईस बाॅक्स वितरण के अलावा शासन के अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 410 आवेदन प्राप्त हुए थे।

जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाली जनसमस्या समस्या निवारण शिविर के उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों का ध्यान अंचल के प्रमुख मांगों की ओर आकृष्ट भी कराया। श्रीमती भेड़िया ने शिविर में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों को सुशासन तिहार के दौरान आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार आम जनता के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सुशासन तिहार के दौरान हम जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अमले के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। जनपद उपाध्यक्ष देवलाल मालेकर ने राज्य शासन द्वारा आयोजित इस सुशासन तिहार के आयोजन की सराहना करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित हो सकेगा। समारोह को संबोधित करते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जयसवाल ने सुशासन तिहार के आयोजन को राज्य सरकार का अत्यंत महत्वाकांक्षी पहल बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने आम नागरिकों को शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम ने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवदेनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। समारोह को ग्राम पंचायत रेंगाडबरी के सरपंच श्रीमती भावना जैन एवं अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए सुशासन तिहार के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा शिविर में अपने विभागों से संबंधित कुल आवेदन एवं उनके निराकरण की स्थिति के संबंध में भी जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि रेंगाडबरी में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम भीमपुरी, खैरकट्टा, चिलमगोटा, रेंगाडबरी, भीमाटोला, जुन्नापानी, मंगचुवा, तुरमुड़ा, करूतटोला, दल्ली कु, बंजारी, अरजपुरी, भंवरमरा, तुमडीकसा, बगईकोन्हा, मडियाकट्टा, खोलझर और पिंगाल ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जन शामिल हुए थे। शिविर में एसडीएम शिवनाथ बघेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपान अधिकारी पंकज देव के अलावा जनपद सदस्य श्रीमती मानकी बाई पडौटी, देव कुमार राणा, निर्भय भण्डारी एवं अन्य अतिथियों व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, सुरक्षा के साथ बढ़ा आत्मसम्मान और भविष्य का विश्वास…

21 minutes ago
CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

 रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की…

26 minutes ago
नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार की मिसाल

नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार की मिसाल

नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार…

28 minutes ago
World Bicycle Day पर रायपुर में निकली साइकिल राइड, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

World Bicycle Day पर रायपुर में निकली साइकिल राइड, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

रायपुर. दुनियाभर में आज विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी…

29 minutes ago
CG : ’राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

 रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील…

37 minutes ago
CG : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’

CG : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’

’प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी’’वैश्विक परिस्थितियों के बीच खाद…

41 minutes ago