CG : बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक में लगी आग …
रायपुर। राजधानी के बॉम्बे मार्केट इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बैंक परिसर के अंदर से उठी और कुछ ही समय में धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। दमकल कर्मियों की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। घटना की वजह AC में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है। घटना गोलबाज़ार थाना क्षेत्र की है।

सूरजपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को…
सूरजपुर । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज…
रायपुर । कृष्ण मित्र फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा…
कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम उड़ियाखुर्द (कारेसरा) में क्षेत्रवासियों की एक और…
जगदलपुर. बस्तर में खरीफ सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है और खेतों में धान बोआई…
कवर्धा । नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगरवासियों का 8 वर्ष का…