छत्तीसगढ़

CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

बस्तर। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल सब्सट्रैक्ट एंजियोग्राफी (DSA) सफलतापूर्वक की गई। इस जांच की मदद से पैरालिसिस से पीड़ित महिला मरीज के मस्तिष्क की नसों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया गया। जिससे उसके इलाज को नई दिशा मिली है।भौगोलिक संदर्भ जानकारी के अनुसार, बस्तर ब्लॉक के बड़े आलनार निवासी सुमित्रा नेताम को पैरालिसिस की शिकायत के बाद सीसीएसएच में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद ब्रेन की DSA जांच करने का निर्णय लिया। अस्पताल के नवनिर्मित कैथलैब में यह जांच सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस प्रक्रिया को हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. ऋषिकेश सरकार और सीसीएसएच के न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। वहीं क्रिटिकल केयर कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

परिजनों के मुताबिक, सुमित्रा नेताम को नियमित जांच के लिए जगदलपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां अचानक उन्हें पैरालिसिस का अटैक आ गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल सीसीएसएच में भर्ती कराया गया। न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज ने बताया कि, मरीज की डिकम्प्रेसिव क्रेनियोटॉमी और अन्य आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि ब्रेन की DSA जैसी जटिल जांच पहले बस्तर में उपलब्ध नहीं थी, लेकिन सीसीएसएच में कैथलैब शुरू होने के बाद अब इस तरह की अत्याधुनिक जांच और उपचार स्थानीय स्तर पर संभव हो गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : लोकल ट्रेनें रिस्टोर, रायपुर बिलासपुर और कोरबा के यात्रियों को राहत …

CG : लोकल ट्रेनें रिस्टोर, रायपुर बिलासपुर और कोरबा के यात्रियों को राहत …

रायपुर। रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग हेतु…

7 minutes ago
स्थानांतरण के खेल में मचा भूचाल, इस खेल का कौन है जिम्मेदार ?

स्थानांतरण के खेल में मचा भूचाल, इस खेल का कौन है जिम्मेदार ?

स्थानांतरण के खेल में मचा भूचाल, इस खेल का कौन है जिम्मेदार ?   बड़वानी …

14 minutes ago
राजनांदगांव : शिवनाथ सद्‍भावना समिति का गठन 2 साल तक करेगी कार्यों की निगरानी…

राजनांदगांव : शिवनाथ सद्‍भावना समिति का गठन 2 साल तक करेगी कार्यों की निगरानी…

राजनांदगांव , कंचन बाग स्थित शिवनाथ कॉलोनी फेस-2 एवं 3 के समग्र विकास, स्वच्छता, सुरक्षा…

20 minutes ago
CG : उफान नाला पार करते समय बहा बाइक सवार, मौत …

CG : उफान नाला पार करते समय बहा बाइक सवार, मौत …

कोरबा। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम नकिया में उफनते सांचर नाले को पार…

20 minutes ago
डॉ. हेडगेवार ने समाज को दिया समानता और समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. हेडगेवार ने समाज को दिया समानता और समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्र, आज समान…

23 minutes ago
राजनांदगांव : कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने 26 को बैठक…

राजनांदगांव : कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने 26 को बैठक…

राजनांदगांव| भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए नगर कोसरिया यादव समाज के द्वारा 26…

24 minutes ago